Uncategorized

संत कबीर दास सत्य एवं वास्तविकता का बोध कराते है – लेखराम साहू

पोटियाडीह आश्रम में आयोजित सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि


धमतरी। कबीर आश्रम ग्राम पोटियाडीह कबीर संत त्रिलोकी साहेब के तत्वाधान मे सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन आयोजित किया गया जिसमें सत्संग वाचक पंत श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब जी एवं उसके सदस्यों द्वारा महान संत कबीर दास के मार्ग में चलकर अपना जीवन सफल बनाने के लिए सभी भक्तजनों को प्रेरित एवं जागरूक किए कार्यक्रम में अतिथि बनकर पहुंचे ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री, लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली, ओंकार साहू विधायक धमतरी, प्रीतम साहू पूर्व विधायक बालोद, मनोज साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी श्रीमती खिलेश्वरी किरण एवं क्षेत्र से हजारों के संख्या में पहुंचे श्रद्धालु सम्मिलित हुए। लेखराम साहू ने कहा कि कबीर दास के मार्ग में चलकर व्यक्ति अपने आप को सत्य एवं वास्तविकता का बोध कराता है एवं जीवन को सकारात्मक जीने की ओर अग्रेषित करता है निश्चित तौर पर ऐसे महान संत विचार से सत्संगी ही नहीं पूरे क्षेत्र वासियों को वैचारिक आचरण का लाभ मिलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!