Uncategorized

बजट से पहले सरकार करें पेंशनरो से चर्चा अन्यथा आंदोलन को होंगे मजबूर – यशवंत देवान


धमतरी। यशवंत देवान प्रांतीय अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसियेशन छग प्रदेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा भारत सरकार का बजट पेंशनरों के लिये निराशाजनक रहा, अब राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाएगा। पेंशनर्स मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री से केवल एक मांग करते हैं कि बजट सत्र के पूर्व पेंशनरों से चर्चा कर लें, यही हम पेंशनरों के लिए उपलब्धि होगी, अन्यथा हम पेंशनर बजट सत्र के दौरान मंत्रालय भवन, विधानसभा भवन के समक्ष हाथ में बुढ़ापे का सहारा लाठी थामते, बैसाखी लेकर व्हीलचेयर में, स्ट्रेचर में हाथ पैर में प्लास्टर बांधकर, पारिवारिक विधवा पेंशनर सफेद साड़ी पहनकर अनोखा प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। श्री देवान ने आगे कहा कि पेंशनरो के साथ हमेशा भेदभाव पूर्वक रवैय्या अपनाया गया है कई मामले ऐसे है जहां परिवारीक पेंशनर्स वंचित है। सहित कई अन्य परेशानियों से पेंशनर्स सालों से जूझ रहे है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!