Uncategorized

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण-अरूण सार्वा

विकसित भारत गांरटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 के क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम आयोजित


धमतरी। जिले के जनपद पंचायत धमतरी के सभागार में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वैधानिक रोजगार अधिकारों को सुदृढ़ करना, पारदर्शी मजदूरी भुगतान प्रणाली सुनिश्चित करना तथा पंचायत आधारित योजना एवं कार्यान्वयन व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाना रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सार्वा, जनपद पंचायत धमतरी, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रव, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, श्रीमती धनेश्वरी साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू, श्रीमती गीतेश्वरी साहू, श्रीमती जयंती ध्रुव, जयंत नेताम, अग्रवाल साहू, दिलीप सेन, श्रीमती उर्वशी ध्रव, श्रीमती दिनेश्वरी साहू, श्रीमती संत कुमारी किरण, सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह साहू सहित बड़ी संख्या में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!