Uncategorized

रजत जयंती से स्वर्ण जयंती तक की यात्रा में मील का पत्थर है सहकारिता

रजत जयंती से स्वर्ण जयंती तक की यात्रा में मील का पत्थर है सहकारिता उक्त विचार 29 अगस्त को ग्राम बिरगुड़ी में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथि अकबर कश्यप ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से दी जा रही जानकारी का लाभ उठाना चाहिए। औषधीय पौधों की पहचान और खेती हमें संपन्नता दिला सकती है। जैविक खेती आज की मांग है। इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन जिला सहकारी संघ द्वारा जिले के समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियो व वनधन विकास केंद्र सहकारी समितियो के पदाधिकारियों, सदस्यों व प्रबंधकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन साहू समाज भवन ग्राम बिरगुड़ी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष शुभम यदु सभापति (सहकारिता एवं उद्योग) जनपद पंचायत नगरी, विशिष्ट अतिथि जिला लघु वनोपज धमतरी के संचालक राजेश कुमार सामरथ, साहू समाज बिरगुड़ी अध्यक्ष भूपत कुमार साहू, प्रवक्ता डॉक्टर एन दीक्षित, जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू तथा डॉक्टर अनिल चौरे, सुरेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों के स्वागत उपरांत प्रारंभ हुआ। प्रवक्ता डॉक्टर दीक्षित ने अपने उद्बोधन में सहकारिता मंत्रालय की नई पहलों के माध्यम से सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने, सहकार से समृद्धि के तहत 54 पहलो पर प्रकाश डाला। सुरेश साहू ने सहकारिता के उद्देश्य व महत्व के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!