Uncategorized

आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु म्युजियम निर्माण की मांग, महापौर को सौंपा ज्ञापन

धमतरी- आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज मुढा तेलीनसत्ती, धमतरी द्वारा आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम भानपुरी, पोस्ट देमार, तहसील एवं जिला धमतरी में म्युजियम निर्माण की मांग को लेकर महापौर जगदीश रामू रोहरा को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम भानपुरी आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज का प्रमुख केंद्र है। गोंड़ समाज अपनी विशिष्ट सभ्यता, संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा, पारंपरिक कला, संगीत एवं नृत्य के लिए जाना जाता है। किंतु आधुनिकता के प्रभाव के कारण इन पारंपरिक धरोहरों का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है, जिसे संरक्षित एवं सुरक्षित रखने की आवश्यकता है।समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर से अनुरोध किया कि आदिवासी संस्कृति एवं धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए म्युजियम निर्माण से आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सके।महापौर श्री रोहरा ने समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।इस दौरान पार्षद श्याम लाल नेताम संतोष ध्रुव,छत्र सिंह, तेजराम ध्रुव,काशी राम सादिया, शिव नेताम,ईश्वरी ध्रुव,नंदा ध्रुव, पूजा कुंजाम,कोमल ध्रुव, टेक राम ध्रुव, भाविका ध्रुव,अनूप ध्रुव, सहित समाज जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!