Uncategorized

भाजपा गंगरेल मंडल द्वारा मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यशाला व तिरंगा यात्रा संपन्न

प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार गंगरेल मंडल अंतर्गत ग्राम कोलियारी में मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पश्चात तिरंगा यात्रा संपन्न हुआ।कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष कवींद्र सह-प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने की।प्रत्येक बूथ में तिरंगा फहराने एवं घर घर तिरंगा के विषय पर मुख्य वक्ताओं के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा हमारी राष्ट्रीय एकता और सार्वभौमिकता का प्रतीक जब प्रत्येक भारतवासी के घर की छत पर लहराएगा तो विश्व को एक स्वत: संदेश होगा. हम सबको संकल्प लेना है कि धर्म जाति समाज और दल से ऊपर उठकर एक झंडे के नीचे सर झुकाएंगे और अपने तिरंगे की आन बान और शान को अपनी जान से बढ़कर मानते हुए मातृभूमि के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे। मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यशाला माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं एवं जन मानस से अपने घरों में तिरंगा लगाने शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की सेवा में अपनी सेवा दे रहे युवकों के परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करने की अपील की। मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक मुकेश यादव ने किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन जनपद अध्यक्ष श्रीमतीअंगिरा ध्रुव जिला मिडिया प्रभारी उमेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन मंडल संयोजक मुकेश यादव सह संयोजक हुमन यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा अछोटा सोसायटी अध्यक्ष सोहन यादव कोलियारी बूथ अध्यक्ष श्यामू सोनकर सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा के ज्येष्ठ से श्रेष्ठ कार्यकर्ता बूथ के अध्यक्ष गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!