Uncategorized

कन्या महाविद्यालय ने लगातार दूसरे वर्ष नाटक में प्राप्त किया प्रथम स्थान


धमतरी। शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी की प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी अद्वितीय नाट्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा युवा उत्सव चयन प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई जिसमें एकांकी नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि महाविद्यालय द्वारा लगातार दूसरे वर्ष अर्जित की गई है। महाविद्यालय की प्रतिभागी छात्राओं ने संस्कृत महाकाव्य महाभारत पर आधारित नाटक उरुभंगम का प्रभावोत्पादक मंचन किया। इस नाट्य प्रस्तुति में छात्राओं ने उत्कृष्ट संवाद-अभिव्यक्ति तथा सशक्त अभिनय के माध्यम से निर्णायकों एवं दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। नाटक का निर्देशन वैभव रनसिंह एवं सोमनाथ साहू तथा , सह-निर्देशन गुलशन ध्रुव ने किया। नाट्य प्रस्तुति में भूमिका, लीना, मानसी, फाल्गुनी शिंदे, चंचल, लक्ष्मी, चांदनी, काजल, गुंजा, प्रेमलता एवं निकिता ने अपनी प्रभावशाली अभिनय क्षमता से पात्रों को जीवंत कर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता राजपुरिया ने प्रतिभागी छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। कन्या महाविद्यालय की यह नाट्य टीम अब एमजीएम विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में 25 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक होने वाले अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!