आमापारा सिंधी धर्मशाला में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मे शामिल हुए समाजसेवी हरमीत सिंह होरा

धमतरी। आमापारा स्थित सिंधी समाज धर्मशाला में रविवार को सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धमतरी के संयुक्त तत्वावधान और वीवाई हॉस्पिटल रायपुर के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार एवं परामर्श का लाभ उठाया। उक्त शिविर मे समाजसेवी हरमीत सिंह होरा भी विशेष रूप से शामिल हुए. और सेवा भावी आयोजन को सराहा.
ज्ञात हो कि शिविर मे ट्रॉमा एवं ऑर्थोपेडिक्स, कैंसर, हृदय रोग, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, पेट रोग, किडनी रोग, चर्म रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, छाती रोग तथा फिजियोथेरेपी सहित अनेक विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।शिविर शुरू होते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने प्रदेश के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कई मरीजों को आगे के उपचार के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई।
