अधारी नवागांव में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 137 वा एपिसोड
पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी,अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष प्रकाश लहरे सहित गणमान्य नागरिक व वार्डवासी रहे उपस्थित

अधारी नवागांव में पूर्व सैनिक हुकुम लाल साहू के निज निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137 वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के जनप्रतिनिधि,पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी बूथ क्रमांक 137 138 139 के बूथ अध्यक्ष भाजपा पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में वार्ड के नागरिकों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष प्रकाश लहरे ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। आज के एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान पर जोर देते हुए देश के युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने और भारतीय संस्कृति एवं इतिहास के गौरव को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की कुरीतियों से बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमति चंद्रिका साहू बूथ अध्यक्ष धनेश नवरंग धमतरी शहर मंडल हेमेंद्र बघेल राजू शकील खान सावित्री ध्रुवंशी दुलारी साहू उमा देवी साहू गीता मानिकपुरी सविता नवरंग शर्मीली पंडित अविनाश साहू और तुलसी साहू एवं सम्मानित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
