भखारा में 6 सितंबर को होगा राजा गुरु बालकदास जयंती एवं राज्य स्तरीय पंथी कलाकार मिलन समारोह

धमतरी। बलिदानी राजा गुरु बालकदास जयंती आयोजन समिति भखारा जिला धमतरी के तत्वावधान में 6 सितंबर रविवार को राजा गुरु बालकदास जयंती एवं राज्य स्तरीय पंथी कलाकार मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण, नगर पंचायत भखारा में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरु बालकदास जी की 221वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में गुरु बालकदास जी के जीवन, संघर्ष, शौर्य और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि एवं विचार कार्यक्रम होंगे।
समारोह में भव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। तथा प्रदेशभर के पंथी कलाकारों का मिलन, सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एवं ख्यातिप्राप्त पंथी कलाकारों के साथ लोक कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
आयोजन समिति ने सतनामी समाज सहित सर्वसमाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारी में कोमल संभाकर, विनोद डिंडोलकर, पविंद्र बघेल, राहुल टंडन, खेमन सोनवानी, हिमांशु बंजारे, खिलेंद्र डिगरे, मोनू टंडन, दौलत मार्कण्डेय, डोमन सोनवानी, मनोज खरे, टूपेंद्र गायकवाड़, कुशल मार्कण्डेय, चोवा राम, हेमंत, चक्रसुदर्शन ,अश्वनि चंदेल, गौकरन , रामकरण, धनपाल, वीर सिंह, मोफत लाल, अजय नावले, राजकुमार कुर्रे, कमलेश चंदेल सहित बड़ी संख्या में युवा जुटे हुए है।
