Uncategorized

बोल बम के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रियों के जत्थे को बैद्यनाथ धाम के लिए महापौर ने किया विदा

सावन माह में धर्म की नगरी धमतरी में आपसी प्रेम भाईचारा तथा सौहार्द को आगे बढ़ाना है -: रामू रोहरा


धमतरी। सावन माह के प्रथम दिन ही पुराना बस स्टैंड पर पूरा वातावरण भगवामय रहा जब ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते घूमते हुए कांवरियों का जत्था बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होने का एक आस्था व श्रद्धामय अवसर को आगे बढ़ाने के लिए शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा , पार्षद कुलेश सोनी, पिन्टू यादव द्वारा उन्हें विदा करते हुए भगवान भोले भंडारी के साधना उपासना के इस माह पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर सभी की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना करते हुए धमतरी के सुख शांति समृद्धि के लिए कामना की। श्री रोहरा ने कहा कि अपने नाम के अनुरूप हमारे शहर की गौरवशाली इतिहास है जो यहां के प्रत्येक लोगों में समाया हुआ है और इसी को समाज के लिए शाश्वत संदेश देता हुआ सावन के महीने कि यह है यात्रा लोगों के बीच में आपसी प्रेम भाईचारा तथा सौहार्द को प्रगाढ़ता करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!