Uncategorized

विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ, रंजना साहू हुई शामिल

शिविर के सफल आयोजन हेतु सकल जैन श्रीसंघ धमतरी, लुनिया परिवार एवं समता युवा मंच को दी बधाई

धमतरी- सकल जैन श्रीसंघ धमतरी के तत्वावधान में आचार्य भगवान 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के जन्मदिवस के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी बाई चंपालाल लुनिया की पुण्य स्मृति में ताराचंद मूलचंद लुनिया परिवार एवं समता युवा मंच धमतरी के विशेष सहयोग से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार सुविधाएं प्रदान की गईं, शिविर की विशेषता कृत्रिम पैर वितरण रही, जिससे जरूरतमंदों को नई आशा और सहारा मिला। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। उन्होंने भी शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुए रक्तचाप, शुगर एवं अन्य जांच कराई। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि आज के इस व्यस्त जीवन और बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के दौर में इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वास्तव में अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक पहल है, एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना निश्चित ही जनसेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। विशेष रूप से कृत्रिम पैर वितरण जैसी सेवा न केवल शारीरिक सहारा देती है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में आत्मविश्वास और नई उम्मीद भी जगाती है। यह कार्य मानवता की सच्ची सेवा का परिचायक है। मैं सकल जैन श्रीसंघ धमतरी, लुनिया परिवार एवं समता युवा मंच को इस सराहनीय पहल के लिए हृदय से बधाई देती हूं, आपने सभी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर एक अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन हेतु सकल जैन श्रीसंघ धमतरी, लुनिया परिवार एवं समता युवा मंच को धन्यवाद देते हुए सभी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!