Uncategorized

डी.पी.एस में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

देहली पब्लिक स्कूल धमतरी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गय। कार्यक्रम में छात्र,छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न संस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहोल को भक्तिमय बना दिया विद्यालय प्रांगण को आकर्षक ढ़ग से सजाया गया बच्चों ने राधा कृष्ण की वेष भूषा धारण कर सुन्दर झांकी की प्रस्तुति की माखन चोरी और गोपी रास जैसे झलकियों ने सभी का मन मोह लिया मंच पर प्रस्तुत भजन नृत्य से पूरा वातावरण कृष्ण मय हो गया। प्राचार्य डा. नितिन कुमार शर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा की ऐसे धार्माक और संस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन छात्रों में भारती परम्परा और उसके मुल्य के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करता है। विद्यालय के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल ने भी सभी छात्रों एवं शिक्षकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी शैलेश बाजपेयी समन्वयक सतप्रीत सिंग धंजल एवं रोहित कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!