Uncategorized
जिला जेल मे 33 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर किया गया औषधि वितरण

संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार जिला शासकीय आयुष पॉलीवनीनिक धगतरी के डॉ. योगेश कुमार नेताम, (आयुष चिकित्सक, संजय कुमार पटेल (आयुष विंग) एवं शिवेन्द्र तारण (पंचकर्म सहायक) के द्वारा जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच परीक्षण शिविर आयोजित कर जेल में परिरूद्ध बंदियों का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उदरविकार, त्वचाविकार, वातरोग इत्यादि रोगों की जांचकर आयुर्वेद औषधि एवं रोगो के बचाव संबंधी परामर्श दिया गया। इस आयुर्वेद शिविर में 33 बंदियों का स्वास्थ्य जाँच परीक्षण एवं उपचार कर औषधि वितरण किया गया। उक्त शिविर में एन. के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, लीलाराम साहू, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
