सोरम को जल्द मिलेगी 50 करोड़ के सड़को की सौगात रामू रोहरा
पुरूर-सोरम गंगरेल और पुरूर -सोरम -भटगांव-गोकुलपुर मार्गो के चौड़ीकरण को जल्द मिलेगी 50 करोड़ की स्वीकृति

महापौर रामू रोहरा ने कहा—सड़क सुविधा के विस्तार से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
धमतरी। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोरम की साधारण वार्षिक आमसभा में क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि पुरूर से सोरम -गंगरेल, पुरूर से सोरम – भटगांव से गोकुलपुर तक दोनों मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए बहुत जल्द करीब 50 करोड़ रुपए की स्वीकृति के लि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,अरुण साव उप मुख्यमंत्री रूपकुमारी चौधरी ,से माँग की है ।
महापौर ने कहा कि इन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, कृषि गतिविधियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। धमतरी जिले में भी आवश्यकतानुसार सड़क सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके बाद महापौर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सोरम की साधारण वार्षिक आमसभा का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेश यादव ने की।आमसभा में समिति के वार्षिक कार्यों, गतिविधियों तथा सहकारिता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। किसानों की समृद्धि और गांवों के विकास के लिए सहकारिता की भावना को और मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। समिति के सभी सदस्य पारदर्शिता और आपसी सहयोग के साथ कार्य करते हुए संस्था को और सशक्त बनाएं।कार्यक्रम में जनपद सदस्य सोरम श्रीमती पार्वती मोहित साहू, संचालक सुरेश साहू, शिक्षक एवं अधिकृत अधिकारी गोरख राम सिन्हा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
