Uncategorized

पांचवे दिन हेल्थ, नगर निगम व पुलिस इलेवन ने जीता मैच

पीजी कॉलेज ग्राउंड में कराया जा रहा कारपोरेट प्रीमियर लीग

धमतरी । भूतपूर्व विधायक स्व. पुरूषोत्तम दास धोरीभाई पटेल की स्मृति में धमतरी कारपोरेट स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 (कारपोरेट प्रीमियर लीग) का आयोजन पीजी कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम धमतरी में 6 जनवरी से प्रारंभ हुआ है। प्रतियोगिता में सीपीएल वर्किंग कमेटी धमतरी के तत्वावधान में इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता आयोजित है। के प्रतियोगिता के पहला मैच हेल्थ इलेवन वर्सेस एसएसके इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें हेल्थ इलेवन ने 7 विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच नगर निगम इलेवन वर्सेस पुलिस इलेवन के बीच खेला गया जिसमें नगर निगम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

अंतिम मैच हेल्थ इलेवन व पुलिस इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें पुलिस इलेवन ने मैच जीता। कल के मैच का लुत्फ उठाने व खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने डीएसपी नेहा पवार, रागिनी मिश्रा, केके बाजपेयी, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा टीआई ब्रजेश तिवारी, राजेश मरई सहित गणमान्य नागरिक विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!