Uncategorized

कांग्रेस ने धमतरी से ओंकार, सिहावा विधानसभा से अंबिका को बनाया प्रत्याशी

कल रात घोषणा होने के बाद मकई चौक में कार्यकर्ताओं ने ओंकार साहू को दी बधाई

सिहावा में अंबिका मरकाम के नाम की घोषणा होने के बाद बधाईयां का दौर शुरु हुआ


धमतरी। कांग्रेस ने सात सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा कल देर रात कर दी है। इसी सूची में धमतरी जिले के धमतरी विधानसभा से ओंकार साहू व सिहावा विधानसभा अंबिका मरकाम को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद कल रात मकई चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओंकार साहू को बधाई दी व सिहावा विधानसभा में अंबिका मरकाम के नाम की घोषणा के बाद उन्हें भी बधाई देने का दौर शुरु हो गया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा से दूसरी सूची में ही कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती तारिणी नीलम चन्द्राकर की नाम को घोषणा कर दी थी। उसके बाद धमतरी व सिहावा विधानसभा में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर इंतजार करना पड़ गया। और कल रात तीसरी सूची जारी हुई उसमें धमतरी व सिहावा के प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई। कांग्रेस जिन्हें प्रत्याशी बनाई है वे वर्तमान में धमतरी कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष है। वहीं सिहावा विधानसभा से अंबिका मरकाम पूर्व में विधायक व वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष है। यह बता देना जरुरी है कि बीते चार विधानसभा चुनाव में धमतरी विधानसभा से गुरुमुख सिंह होरा प्रत्याशी थे। इस बार उनकी टिकट काट दी गई है। वहीं नई चेहरे पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। वहीं सिहावा विधानसभा डा. लक्ष्मी ध्रुव जो बीता चुनाव लगभग 45 हजार वोट से जीती थी उनकी टिकट में काट दी गई। और पूर्व में विधायक रही अंबिका मरकाम पर दांव लगाई है। जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। और अब चुनाव प्रचार भी शुरु हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!