Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री से भेंटकर दी दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं, रखी सीआईटी कॉलेज, रुद्री रोड निर्माण की मांग

शहर विकास के संबंध में हुई चर्चा, विकास कार्यो की प्रगति से मुख्यमंत्री को कराया अवगत


धमतरी। रविवार को महापौर जगदीश रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंटकर दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही धमतरी सहित प्रदेश के निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर होने व सभी के खुशहाल जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात के दौरान महापौर रामू रोहरा ने उन्हें धमतरी में विकास को गति प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विकास के विभिन्न कार्यो के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। वहीं पूर्व में स्वीकृत कार्यो के प्रगति के संबंध में उन्हें अवगत कराया। बता दे कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान महापौर श्री रोहरा ने सीआईटी कॉलेज खोलने की मांग की। ज्ञात हो कि पूर्व में पॉलीटेक्निक कॉलेज हेतु लगभग साढ़े 11 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसलिए उक्त कॉलेज को सीआईटी कॉलेज में अपग्रेट करने की मांग पुन: प्रमुखता से महापौर ने दोहराई। वहीं रुद्री रोड की स्वीकृति की मांग भी महापौर ने रखी। बता दे कि रुद्री रोड को बजट में शामिल किया जा चुका है। पूर्व में शहर के तीन प्रमुख सड़को जिनमें सिहावा रोड व मुजगहन रोड सहित रुद्री रोड को स्वीकृति प्रदान करने की मांग महापौर द्वारा की गई थी जिस पर सिहावा व मुजगहन रोड को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अतिरिक्त महापौर ने कृषि उपज मंडी श्यामतराई में थोक सब्जी विक्रेताओं के लिए सीमेंट्रीकरण व शेड निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री से की है। उक्त सभी मांगो पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!