भखारा मे किसानों की सुविधा के लिए बनेगा किसान कुटीर, 200 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम एवं 90 मीटर का फड़ भूमिपूजन सम्पन्न
विधायक अजय की सक्रियता से विकास कार्य - ज्योति जैन

भखारा। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 171 भखारा में धान उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंडी प्रांगण भखारा में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया
समिति परिसर में किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किसान कुटीर का निर्माण, 200 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का निर्माण, 90 मीटर लंबे फड़ तथा 30 मीटर के छोटे फड़ का निर्माण प्रस्तावित है। इन निर्माण कार्यों से धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी तथा किसानों को धान विक्रय के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि किसानों की सुविधा और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाना प्राथमिकता है। धान उपार्जन केंद्र में आवश्यक अधोसंरचना का विकास होने से किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। किसान कुटीर, गोदाम एवं फड़ निर्माण से उपार्जन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनेगी।
इस अवसर पर गोविन्द सिंह राजपूत (प्राधिकृत समिति भखारा), पंकज सिन्हा (प्राधिकृत, सेमरा), नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद छबिलाल निर्मलकर, हितेन्द्र साहू, परदेशी राम कंवर, गिरिराज सोन,झम्मन साहू, हितेन्द्र कुमार साहू, बुधराम सोन, यशवंत साहू, गोपाल कंवर, समिति प्रबंधक रामकुमार साहू (भखारा), लिपिक कमलेश कुमार यादव,धनश्वर साहू, अनिल साहू, प्रमोद चन्द्राकर, श्रीमती गीता यादव एवं श्रीमती पुष्पलता साहू सहित समिति के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे इन निर्माण कार्यों को भखारा क्षेत्र की कृषि एवं धान उपार्जन व्यवस्था के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।