ब्राह्मण पारा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सनत शर्मा के निवास पर सामूहिक रूप से सुनी गई प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का सामूहिक श्रवण ब्राह्मण पारा वार्ड में वरिष्ठ कार्यकर्ता सनत शर्मा के निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर वार्ड के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश में बढ़ते नशे एवं ड्रग्स की समस्या पर खुलकर अपनी बात रखते हुए युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही शासकीय कर्मचारियों के लिए ‘आई गॉट कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म की सराहना की तथा ‘संचार साथी ऐप’ की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री जी ने भारतीय संग्रहालयों का उल्लेख करते हुए पटना एवं वडनगर के संग्रहालयों की विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप के माध्यम से भारतीय गुड़ एवं चॉकलेट जैसे उत्पाद अब विदेशों तक अपनी पहचान बना रहे हैं। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में नियमित व्यायाम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री जी ने बीते प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संविधान दिवस का भी उल्लेख किया तथा भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. बी.एन. राव के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की उपलब्धियों, सामाजिक सरोकारों, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायी विचार सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वरी पटवा, शांति शर्मा, संगीता जगताप, डोल, प्रतिमा सोनी, यादवेन्द्र दिवान, नवीन शर्मा, बसंत तिवारी, संजय शर्मा, पार्षद कोमल सार्वा, सुनील शर्मा, अमित साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
