Uncategorized
सेमरा, बगदेही, भेंडरवानी में निकली तिरंगा यात्रा

भखारा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा अभियान जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा। राष्ट्रीय ध्वज फहराना सिर्फ शासकीय नहीं बल्कि आम जन तक उत्साह से पहुंच रखे, इसलिए हर घर तिरंगा के लिए राष्ट्रीय ध्वज के हर घर तिरंगा का सन्देश देने तिरंगा यात्रा निकली। इसी कड़ी में सेमरा, बगदेही, भेंडरवानी के स्कूली बच्चों, ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें प्रमुख रूप से हरख जैन, रवि सिन्हा मण्डल अध्यक्ष,सिंधु बैस जनपद सभापति, पंकज सिन्हा, एवन साहू मण्डल महामंत्री, अभिषेक साहू, सरपंच गण अनुसूईया ध्रुव, मिथिलेश साहू, दिनेश सिन्हा, जुगल किशोर ध्रुवंशी आदि सहित सचिव गण, पंचगण,ग्रामीण जन, स्कूल प्राचार्य, प्रधान पाठक गण, शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित थे। उन्हें स्वच्छता शपथ दिलाई गयी।
