Uncategorized

गंगा महाआरती में शामिल होने पहुंचे एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है- देवेंद्र यादव

एनएसयूआई सदैव छात्र-छात्राओं की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार एवं युवाओं से जुड़े विषयों को लेकर संघर्षरत रहा है- राजा देवांगन

धमतरी। गंगा महाआरती में शामिल होने धमतरी पहुंचे एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव का रत्नाबांधा स्थित पी डब्लू डी रेस्ट हाउस में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी एवं आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री यादव का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ श्री देवेंद्र यादव का स्वागत किया तथा छात्र एवं युवा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
देवेंद्र यादव ने कहा कि धमतरी पहुंचने पर एनएसयूआई के साथियों द्वारा जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, उसके लिए मैं सभी युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। युवाओं और छात्र साथियों का यह स्नेह और उत्साह हमेशा नई ऊर्जा देता है। एनएसयूआई के साथी छात्रहित एवं जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है और आने वाले समय में भी छात्र एवं युवा हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर मजबूती से कार्य किया जाएगा।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि देवेंद्र यादव का धमतरी आगमन हम सभी युवा साथियों के लिए उत्साह और प्रेरणा का विषय है। उनके सरल एवं आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। एनएसयूआई सदैव छात्र-छात्राओं की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार एवं युवाओं से जुड़े विषयों को लेकर संघर्षरत रहा है। देवेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए छात्रहित की आवाज को हर स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।कार्यकर्ताओं ने इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कन्हैया सोनी ,शास्त्री सोनवानी ,ऋषभ यादव ,गीतराम सिन्हा ,पारस मणि साहू ,चितेन्द्र साहू ,अरविन्द यादव ,नोमेश सिन्हा ,गौरव दास ,मोनू सोनकर ,रोहित जगत ,राहुल साहू ,सुदीप सिन्हा ,प्रीतम सिन्हा ,बाबा डहरिया ,कृष्णा लहरे ,लिकेश साहू ,गब्बर ,लकेश्वर साहू ,फैज़ान रज़ा ,त्रिभुवन मंडावी ,ओमप्रकाश मानिकपुरी ,विवेक कतलाम ,जय श्रीवास्तव एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!