Uncategorized

भारतीय जैन संघटना एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी। भारतीय जैन संघटना एवं लायंस क्लब धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में नूतन हॉयर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में विश्व केंसर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन का किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आदित्य शिंदे एवं डॉ. रविकिरण सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जैन संघटना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आदर्श शिक्षण समिति के अध्यक्ष निर्मल बरडिया थे। निर्मल बरडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में केंसर की बीमारी बड़ी तेजी से फैल रही है। इसका एक मुख्य कारण शराब और धूम्रपान है। आप बच्चे देश का भविष्य है अत: आप सभी को इस प्रकार के नशा से बचना भी है और लोगों को इससे होने वाली बीमारियों से जागरूक करते हुए उन्हें बचाना भी है। डॉ.रविकिरण सिंह ने बताया कि आज हमारा खान पान घर की अपेक्षा हमें बाहर की चीजों पर अधिक आकर्षित करता है । हम फास्टफूड के आदि होते जा रहे है। यह केंसर की बीमारी का एक प्रमुख कारण है। हमें बाहर की चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। डॉ. आदित्य शिंदे ने बताया कि बीमारी दो प्रकार की होती है। एक जन्मजात बीमारी और दूसरा जो गलत खानपान के कारण होता है। आज हम देख रहे है कि छोटे छोटे बच्चों में जो केंसर की बीमारी मिल रही है उसका मुख्य कारण ऊपर की पीढ़ी में इस बीमारी का होना है अर्थात यह बीमारी जन्मजात हो रही है। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य एस सी खृष्टी भारतीय जैन संघटना पुरुष शाखा के जिला अध्यक्ष कुशल चोपड़ा सचिव आकाश कटारिया महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गोलछा, लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज सोनी, आशीष थीटे, राहुल बोहरा, श्रीमती शिमला पारख, श्रीमती राजकुमारी पारख, श्रीमती सुषमा चोपड़ा, श्रीमती गौरी लोढ़ा, श्रीमति रेखा गोलछा, श्रीमती पूजा भंसाली, श्रीमती ज्योति लूनिया, श्रीमती निर्मला लोढ़ा, स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!