Uncategorized

धमतरी और कुरूद विधानसभा के सड़को की दुर्दशा और आम जनता की समस्या से मंत्री अरुण साव को लेखराम साहू ने कराया अवगत

कहा,सरकार ही क्षेत्र के रोड मरम्मत एवं जन समस्या से दूर रहेगा तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा

कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली लेख राम साहू ने उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साहू से मुलाकात के दौरान धमतरी विधानसभा और कुरूद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शंकरदाह डोड़की से बोडरा पहुंच मार्ग, ग्राम छाती से गागरा कंडेल पहुंच मार्ग, ग्राम अंवरी से सोनपुर पहुंच मार्ग ग्राम थूहा से बंगोली पहुंच मार्ग ग्राम भैंसबोड से मडेली पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है जिस पर गाड़ियों की चलना तो दूर आदमी को भी संभाल कर चलना पड़ रहा है। सरकार ही हमारे क्षेत्र के रोड की मरम्मत एवं जन समस्या से दूर रहेंगे तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा. उस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ओवरलोड गाड़ी की निरंतर आवागमन से रास्ता की स्थिति पूरी तरह दयनीय हो गई है क्योंकि यह सभी रास्ता कई गांवों को जोड़ता है जिससे इस रास्ता का मजबूती से निर्माण होना बहुत जरूरी है बच्चों को पढ़ाई के लिए रोजाना कुरूद धमतरी व अन्य हायर सेकेंडरी स्कूल कालेज में आना-जाना पड़ता है रास्ते के बुरी स्थिति देखकर छात्र-छात्राओं में भी निराशा है आम जनता की समस्या के समाधान के लिए लेख राम साहू ने मंत्री जी से मुलाकात करने से पहले धमतरी और कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जो रास्ता जर्जर हो चुकी है उस क्षेत्र के निरीक्षण किये उस क्षेत्र के आम जनता रास्ते की जर्जर स्थिति की समस्या से रूबरू होकर क्षेत्र वासियों की समस्या को जल्द से जल्द निवारण करने हेतु लेख राम साहू , अरुण साव के निवास पहुंचकर उसने धमतरी एवं कुरूद के जन समस्या से मंत्री को अवगत कराये
लेखराम साहू ने मंत्री जी से उपरोक्त सभी रास्तों की जल्द से जल्द स्वीकृति कर सुधार करने की अपील किये। ताकि आम जनता को आने जाने एवं कुछ दिनों में किसानों को भी धान की बिक्री एवं अन्य कार्य के लिए आने जाने में समस्या न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!