Uncategorized

संघ के स्वयंसेवकों ने मनाया होली मिलन समारोह


धमतरी। रंगपंचमी के अवसर पर 8 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे नगर में निवासरत संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक संघ कार्यालय में एकत्रित हुए तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर संघचालक रामलखन गजेन्द्र थे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक निर्मल बरडिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह सेवा प्रमुख छत्तीसगढ़ मोहनलाल साहू उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ स्वयंसेवक निर्मल बरडिया ने स्वयंसेवकों को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मुख्य वक्ता मोहनलाल साहू ने वर्तमान समय में होली पर्व पर बजने वाले गीतों को लेकर समीक्षात्मक विचार रखे। उन्होंने कहा कि आजकल होली के अवसर पर प्रचलित कुछ फिल्मी गीत हमारी धर्म और संस्कृति से दूर ले जाने वाले तथा अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले हैं। उद्बोधन पश्चात संघ की प्रार्थना एवं ध्वज प्रणाम किया गया तथा अल्पाहार का आयोजन रखा गया। अंत में संघ कार्यालय के बाहर स्वयंसेवकों ने नगाड़ा और ऑक्टोपैड बजाकर तथा होली गीत गाकर रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाया और एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर नगर सह संघचालक महेश शर्मा एवं राजिम विभाग सह कार्यवाह घनश्याम साहू, जिला कार्यवाह धनेश्वर निर्मलकर, नगर सह कार्यवाह रवि शर्मा, विजय ठाकुर, जिला व्यवस्था प्रमुख योगेंद्र यादव, कोमल सार्वा, डॉ. सेवन साहू, योगेश गांधी, नगर प्रचार प्रमुख उमेश सिंह बशिस्ट, शैलेश चंद्राकर, रौनित सहारे, दिनेश पटवा, मुकुंद सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इसी प्रकार 4 मार्च को होली के दिन शिवाजी प्रभात शाखा और दानवीर भामाशाह प्रभात शाखा में भी स्वयंसेवकों द्वारा होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!