किसान, जवान, संविधान जनसभा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

धमतरी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सहित वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में किसान जवान संविधान जनसभा का आयोजन हुआ जिसमे प्रदेश सहित धमतरी जिला के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए लगातार भारी बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या मे उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया. धमतरी जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं क़ी उपस्थिति क़ी अपील की गई थी इसके संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना सहित जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे. जहां जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कार्यक्रम को सफल बनाने लगातार स्थानीय नेताओं के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जहां धमतरी जिला से लगभग हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को सुनने पहुँचे. जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. श्री लोहाना ने आगे कहा कि सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कम नही हुआ. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।