Uncategorized

रोहित इलेवन, इवनिंग क्लब, टर्फ टाइटंन, यंग स्टार, एनएस जुनियर ने जीते मैच

बाक्स ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का धमतरी में पहली बार हो रहा आयोजन

आयोजन के संरक्षक समाजसेवी पं. राजेश शर्मा रोजाना कर रहे खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई

धमतरी। यंग स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा बाक्स ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का धमतरी में आयोजन हो रहा है। मानसून कप 2025 के शानदार तीसरे दिन जिसमें लगातार बारिश में भी बिना रुके मैच चलता रहा। काफी रोमांचक सभी मुकाबला देखने को मिल रही है और मैच देखने के लिए बारिश में भी काफी दर्शक मैदान में पहुंच रहे हैं। पहला मुकाबला रोहित 11 वर्सेस निखिल 11 के बीच में खेला गया जिसमें टॉस जीतकर रोहित 11 ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया निखिल 11 ने निर्धारित 6 ओवरो मे 24 रन बनाये और जीत के लिए रोहित 11 की टीम को 25 रनों का लक्ष्य रखा यहां मुकाबले काफी रोमांचक रहा और इस रोमांचक मुकाबले में रोहित 11 की टीम विजयी रही इस मैच के मैन ऑफ द मैच राहुल शर्मा रहे। जिन्होंने शानदार गेंदबाजी कर दो विकेट लिए और साथ ही साथ 15 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल अपने टीम को विजयी बनाया। दूसरा मुकाबला इवनिंग क्लब वर्सेस एनएस फाइटर के बीच खेला गया जिसमें एनएस फाइटर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन 6 विकेट नुकसान में बनाए जवाब में इवनिंग क्लब ने मात्र तीन ओवर में यह मुकाबला अपने नाम कर दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच भूपेन जिन्होंने 12 रन बनाकर एक विकेट लिए। इसके पश्चात सेकंड राउंड के तीसरा मुकाबला दिन का खेला गया। टर्फ टाइटंस और रॉयल स्ट्राइकर के बीच मैच हुआ जिसमें टर्फ टाइटन पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरो में 46 रन बनाये और रॉयल्स स्ट्राइकर की टीम को 38 रन पर ही समेट कर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और इस मैच के मैन ऑफ द मैच वेदांत रहे जिन्होंने 23 रनों की नाबाद पारी खेली। चौथा मुकाबला यंग स्टार वर्सेस वायएमसी गोल बाजार के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर वायएमसी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 6 ओवरो में मात्र 20 रन बनाए जवाब में यंग स्टार की टीम ने 1.2 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर किया। सेकंड राउंड का पांचवा मुकाबला रेड टाइगर रायपुर वर्सेस इवनिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें रेड टाइगर की टीम ने जीत दर्ज किया। तीसरे दिन का अंतिम मुकाबला खेला गया गौरांश सुपर सेवन वर्सेस एनएस जूनियर के बीच खेला गया जिसमें एनएस जूनियर ने यह मुकाबला जीता।
उल्लेखनीय है कि बाक्स ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का धमतरी में पहली बार आयोजन हो रहा है। उक्त प्रतियोगिता प्रदेश स्तरीय है जिसमें 32 टीमे हिस्सा ले रही है। उक्त प्रतियोगिता का संरक्षक समाजसेवी पं. राजेश शर्मा है। बता दे कि इस प्रकार के आयोजन से जिले सहित प्रदेश भर के खिलाडिय़ो में उत्साह है। उक्त आयोजन को सफल बनाने श्री शर्मा स्वयं रोजाना मैदान में उपस्थित रहते है। साथ ही खिलाडिय़ों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए हौसला अफजाई भी करते है। प्रतियोगिता के दौरान विजयी टीम व विजेता खिलाडिय़ों को पुरुस्कार वितरण कर प्रोत्साहित भी कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!