Uncategorized

प्रयोगशाला परिचारक बनने हजारो युवाओं ने दी परीक्षा, सख्त नियमों से कई परीक्षार्थी हुए परेशान

हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े, फुटवियर के रूप में चप्पल के साथ ही दिया गया प्रवेश


धमतरी। व्यापंम व्दारा आज प्रदेश भर में प्रयोगशाला परिचारक लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके तहत धमतरी जिला में आज परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
आज एक पॉली में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक जिले के 16 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 5064 परीक्षार्थी की बैठक व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रात: 9 बजे से प्रात: 10.30 बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र की ओरिजनल कॉपी परीक्षा केन्द्र में लेकर आना अनिवार्य किया गया था। जिसका पालन परीक्षार्थियों ने किया। परीक्षा केन्द्र में मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रिानिक उपकरण प्रतिबंधित रहा। परीक्षा के लिए डॉ. विनोद पाठक समन्वयक एवं अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा संचालन के लिए समन्वयक केन्द्र पीजी महाविद्यालय धमतरी एवं जिला नोडल अधिकारी व्दारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा जिला प्रशासन व्दारा उडऩदस्ता दल का भी गठन किया गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था उक्त केन्द्रों में की गई थी।
उल्लेखनीय है कि व्यापम द्वारा परीक्षा हेतु कई नये सख्त नियम लागू किये गये है जिसका पालन आज भी परीक्षा केन्द्रो में कराया गया। जिसके तहत हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने परीक्षार्थी पहुंचे। फुटवियर के रूप में चप्पल के साथ ही प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के कान मे ंकिसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित रहा। वहीं गले में माला, हाथ में कलावा, या धागे, अगुंठी सहित शहर में कोई भी आभूषण के साथ प्रवेश पर रोक रहा। आज की परीक्षा में कई परीक्षार्थी सख्ती नियमों का पालन नहीं कर पाये ऐसे में उन्हें परीक्षा केन्द्र से लौटाकर नियमों का पालन कर आने का निर्देश दिया गया जिससे कुछ परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित भी रह गये।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!