Uncategorized

ई-ऑफिस सहित ई -एच आर एम एस व स्पारो पर कर्मचारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

धमतरी -जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली, ई एच आर एम एस
एवं स्पारो से संबंधित एक दिवसीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।प्रशिक्षण सत्र का संचालन साक्षी एवं दीप्ती, प्रोजेक्ट इंजीनियर (ई-ऑफिस) द्वारा अधिकारियों को पत्राचार, नोटशीट, फाइल मूवमेंट, अनुमोदन प्रक्रिया, डायरी-डिस्पैच, दस्तावेज अपलोड, स्कैनिंग, डिजिटल हस्ताक्षर एवं फाइल ट्रैकिंग सिस्टम की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
साथ ही ई एच आर एम एस प्रणाली के अंतर्गत सेवा पुस्तिका, अवकाश, पदस्थापना एवं वेतन संबंधी विवरणों के ऑनलाइन प्रबंधन की जानकारी दी गई। वहीं स्पारो प्रणाली के माध्यम से अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अनुमोदन प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो सके।गौरतलब है कि ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी जिला राज्य स्तर पर 7वें स्थान पर है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। इस रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमित उपयोग का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पवन प्रेमी, डीआईए, एनआईसी अमित कुमार सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!