Uncategorized

आयुष्मान भारत योजना से नन्दा हॉस्पिटल का पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित

धमतरी-आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राप्त एक शिकायत पर जिला एवं राज्य स्तर से की गई जांच में धमतरी स्थित नन्दा हॉस्पिटल को दोषी पाए जाने पर उसके पंजीयन को आगामी तीन माह की अवधि के लिए निलंबित किया गया है।शिकायतकर्ता संजय पटेल पिता जागेश्वर पटेल द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत नन्दा हॉस्पिटल द्वारा उनके इलाज के दौरान अतिरिक्त नगद राशि वसूल की गई। शिकायत के परीक्षण के उपरांत जिला कार्यालय एवं राज्य नोडल एजेंसी द्वारा योजना के नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।परियोजना संचालक (आ.भा.यो.), राज्य नोडल एजेंसी, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्राप्त शिकायत सत्य सिद्ध होने पर नन्दा हॉस्पिटल को योजना से तीन माह हेतु निलंबित करने तथा हितग्राही से वसूल की गई राशि 32,500 (बत्तीस हजार पांच सौ रुपये) वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।उपरोक्त आदेश के अनुसार आगामी तीन माह की अवधि में नन्दा हॉस्पिटल, धमतरी द्वारा किसी भी आयुष्मान कार्डधारी मरीज का इलाज नहीं किया जा सकेगा।जिला प्रशासन द्वारा यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है। समस्त नागरिकों से अपील है कि वे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कार्यालय में तुरंत सूचना दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!