Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के प्रयास से शहर में 257 पीएम आवास की मिली स्वीकृति

धमतरी। लोगो का खुद के मकान का सपना पूरा करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा पीएम आवास की स्वीकृति की प्रक्रिया तेजी से निपटाई जा रही है। इसमे महापौर जगदीश रामू रोहरा विशेष दिलचस्पी दिखा रहे है, उनके प्रयासों से धमतरी के लिए 257 आवास की स्वीकृति शासन से मिली है, वहीं पिछले दिनो 203 आवास की स्वीकृति मिली थी। इस तरह एक माह के भीतर 459 आवास की स्वीकृति मिलना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस पर महापौर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा का आभार माना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम साय सरकार के द्वारा किया जा रहा है। लोगो को न सिर्फ जर्जर मकानों से छुटकारा मिल रहा बल्कि लोग पक्के मकान में बिना किसी समस्या के निजात कर रहे है। वर्षों से पक्के मकान का सपना देखने वालों के लिए पीएम आवास योजना वरदान साबित हो रही है। आगे भी पूरी कोशिश रहेग कि धमतरी के ज्यादा से ज्यादा लोगो को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!