ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, विधायक अजय चंद्राकर ने सौंपा सहायक उपकरण

भखारा। समाज कल्याण विभाग जिला धमतरी के तत्वावधान में नगर पंचायत भखारा में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ट्राई साइकिल पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चंद्राकर ने दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई साइकिल प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ, सरल एवं सुगम भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 8 निवासी खिलेश्वरी निषाद (45त्न दिव्यांगता), पिता अर्जुन निषाद तथा वार्ड क्रमांक 11 निवासी धनेश कुमार (50त्न दिव्यांगता), पिता परदेसी राम को आवेदन के आधार पर ट्राई साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक डॉ. मनीष पांडे एवं परियोजना अधिकारी कौशल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापतिगण हितेंद्र साहू, छबिलाल निर्मलकर, भूपेश्वरी चक्रसुदर्शन चंदेल, अंजू दीनानाथ साहू, पार्षदगण परदेसी राम कँवर, भूपेंद्र यादव, भानुप्रताप गायकवाड़, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर, बिट्टू, झम्मन साहू, मेघनाथ साहू, खेमलता साहू जितेंद्र साहू, डुमेंद्र गैंगबेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
