Uncategorized

स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल नगरी में अब तक छात्रों को नहीं मिल पाई पुस्तके

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में एनएसयूआई की टीम द्वारा किया गया स्कूल का दौरा

एनएसयूआई की टीम द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल, नगरी का दौरा किया गया। विगत 24 दिनों से स्कूल संचालन प्रारंभ हो चुका है, बावजूद इसके अब तक छात्रों को शैक्षणिक पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। लगातार मिल रही छात्रों एवं अभिभावकों की शिकायतों को देखते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया और छात्रों व प्राचार्य से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।राजा देवांगन ने कहा कि एनएसयूआई यह मांग करती है कि शासन तत्काल पुस्तक आपूर्ति सुनिश्चित करे। यदि आगामी दिनों में विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।शिक्षा के अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रों का हर हक़ सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!