Uncategorized

नितिन नबीन क़े भाजपा क़े राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर निगम सभापति विजय मोटवानी ने दी बधाई

भाजपा ही विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जहां जमीनी कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है-विजय मोटवानी

भाजपा क़े नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, छग भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को बनाया गया है. इस अवसर धमतरी नगर निगम लोककर्म विभाग सभापति विजय मोटवानी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी है.बता दे कि नितिन नबीन भाजपा के अभी तक के अध्यक्षों में सबसे कम आयु के युवा अध्यक्ष हैं।श्री मोटवानी ने आगे कहा कि विकसित भारत-2047 के स्वप्न को साकार करने के लिए आवश्यक है कि अधिक संख्या में कर्मठ और सुप्रशिक्षित युवा सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में जुटें,ऐसा ही कदम राष्ट्रीय नेतृत्व ने उठाया है नितिन नबीन के हाथों पार्टी की बागडोर सौंप कर,नितिन नबीन को सत्ता और संगठन दोनों का सियासी अनुभव है.
बता दे कि नितिन नबीन लगातार पांचवी बार विधायक हैं और संगठन में लगातार कार्य कर रहे हैं,छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी का दायित्व भी वे लगातार निभा रहे हैं उनकी नियुक्ति से देश के युवा खुश हैं.भाजपा संगठन ही विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जहां जमीनी कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है. श्री नबीन क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा मे नई ऊर्जा का संचार हो रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!