Uncategorized

जिला पंचायत धमतरी में धूमधाम से मनाया गया तिरंगा अभियान


धमतरी. जिला पंचायत धमतरी में सुश्री रोमा श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में आज तिरंगा अभियान उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे तिरंगे के सम्मान और देश की एकता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!