अत्याधिक बिजली बिल की शिकायत लेकर उपभोक्ता व काग्रेसी पहुंचे कलेक्ट्रेट
निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर की अगुवाई में मनमाने बिजली बिल का किया गया विरोध

धमतरी। सोमवार को नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर की अगुवाई में जिला कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं उपभोक्ताओं ने जून माह का अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। उपभोक्ताओं ने कहा कि पूरे गर्मी के सीजन में भी इस प्रकार का बिल नहीं आया है। अत्यधिक बिजली बिल आने से आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। अत्यधिक बिजली के बोझ ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे अनाप-शनाप बिजली बिल जजमा करने में असमर्थ है। इसलिये पूर्व माह के अनुार बिजली बिल जारी कर राहत प्रदान किया जाये। मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने के दौरान भागवत साहू, राजेश साहू, काशीराम नायक, नरोत्तम देवांगन, शंकर निर्मलकर, श्यामलाल सोनकर, नंदू निषाद, पुन्नी, धन्नूराम साहू, दौलत निषाद, तुलाराम नायक, कामता प्रसाद, राजकुमार निषाद, बाबूलाल ढीमर, उषा पाठक, रामकृष्ण, सुशीला दास मानिकपुरी, झुमुकलाल साहू, शिवकुमार साहू, सुरेन्द्र सोनकर, कृष्णा कुर्रे सहित अन्य लोग पहुंचे थे।