Uncategorized

नीशु चन्द्राकर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं बनाए जाने से अनेक कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी

ऊर्जावान, मिलनसार, सक्रिय, समर्पित कांग्रेस नेता नीशु को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की चचाओं से कार्यकर्ताओं में हुआ था नई ऊर्जा का संचार


धमतरी. कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिलो में 41 नये अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें धमतरी जिलाध्यक्ष का नाम भी शामिल रहा। वैसे तो कांग्रेस में जिलाध्यक्ष बनने कई दावेदार थे। लेकिन इनमें से एक नाम नीशु चन्द्राकर काफी चर्चा में रहा। अनेक कार्यकर्ता मानकर चल रहे थे कि उनकी काबिलियत, पार्टी के प्रति समर्पण सक्रियता के चलते उनके नाम पर ही मुहर लगेगी। लेकिन जब जिलाध्यक्षो की सूची आई तो अनेक कार्यकर्ताओं को झटका लगा।
बता दे कि कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की लंबी प्रक्रिया चली। इस दौरान पर्यवेक्षक के रुप में रेहाना चिश्ती भी धमतरी पहुंची। दावेदारों से आवेदन लिया इस दौरान भी नीशु चन्द्राकर की दावेदारी पुख्ता मानी जा रही थी। इसके बाद बीच के दिनों में लगातार नीशु के नाम की चर्चा जिले भर में होती रही। कुछ कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा नीशु का जिलाध्यक्ष बनना तय बताया जा रहा था। इन चर्चाओ से पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और जोश और उत्साह से पार्टी के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिली थी, लेकिन अब उनमें मायूसी नजर आ रही है। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि नीशु चन्द्राकर ऊर्जावान, मिलनसार सक्रिय, समर्पित नेता है। व पार्टी के सभी वर्गो के बीच स्वीकार्य रहे है। यदि उन्हें जिलाध्यक्ष की जवाबदारी दी जाती तो निश्चित ही पार्टी को वे नई ऊचांई पर ले जाते। सबको साथ लेकर चलने के उनकी कला से पार्टी मजबूत होती।
बता दे कि नीशु चन्द्राकर धमतरी विधानसभा क्षेत्र से आते है और पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों पर अब तक खरा उतरे है। वे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रह चुके है। उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रो में कांग्रेस और अधिक मजबूत हुई। लोगो को पार्टी से जोड़ा। युवाओं के समर्थन के साथ ही वरिष्ठो का आशीर्वाद भी उन्हें हमेशा मिलता रहा है। ऐसे में अनेक कार्यकर्ता उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए योग्य उम्मीदवार मान रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!