Uncategorized

गुरुपर्व माह देता है समता, सत्य और सदाचार का संदेश – कोमल संभाकर


धमतरी। सत्य और समानता के प्रतीक संत गुरु घासीदास जी के पावन दिसंबर गुरु पर्व माह के अवसर पर सतनामी समाज प्रदेश युवा प्रमुख समाजसेवी कोमल संभाकर ने प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह महीना केवल उत्सव का नहीं, बल्कि गुरु की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का समय है। सत्य, अहिंसा, समानता तथा सदाचार की दिशा में राष्ट्र और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नशा पीढ़ी को कमजोर कर रहा है। युवाओं में बढ़ती नशे की लत के खिलाफ युवाओं को आगे आना होगा। गुरु बाबा के संदेश के अनुसार नशे से दूरी बनाकर समाज में जागरूकता फैलाना ही सच्ची श्रद्धा होगी। गुरु पर्व एक नई सोच और नई दिशा देता है। संभाकर ने कहा गुरु सिर्फ पूजा हेतु नहीं, अनुसरण के लिए होते हैं। यदि समाज गुरु की बातों को आचरण में उतारे तो बड़ा बदलाव संभव है। युवा वर्ग ही समाज परिवर्तन की मुख्य धार है। यदि युवाओं में सत्य, संयम और सामाजिक चेतना बढ़ेगी, तो आने वाला समय छत्तीसगढ़ को और मजबूत रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने गुरु पर्व माह के प्रारंभ पर सभी को बधाई देते हुए गुरु घासीदास बाबा जी के बताए मार्गो पर चलने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!