Uncategorized

सार्थक के विशेष बच्चों ने 3डी सिरेमिक पेंटिंग में भरे खुशियों के रंग

मनप्रीत कौर साथियों के साथ पहुंचीं सार्थक, रचनात्मक गतिविधि में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


धमतरी। सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों के बीच डीपीएस स्कूल में शिक्षिका एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मनप्रीत कौर अपने साथियों के साथ पहुंचीं। उन्होंने बच्चों के लिए 3डी सिरेमिक पेंटिंग की रचनात्मक गतिविधि आयोजित की। वाटर कलर, ब्रश और विभिन्न डिजाइनों वाली सिरेमिक प्लेटों के माध्यम से बच्चों ने अपनी क्षमतानुसार रंग भरकर सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं। मनप्रीत कौर के साथ प्राची जैन, दुर्गा केसवानी, नीरज आहूजा, आयुष जसूजा, शुभम चावला एवं रिद्धि चावला भी शामिल हुए। युवाओं ने बच्चों के साथ डांस किया और आत्मीय समय बिताया। उनकी सहभागिता से बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।मनप्रीत कौर ने अपने 26वें जन्मदिन की खुशियां भी बच्चों के साथ साझा कीं। उन्होंने केक एवं चॉकलेट बांटी तथा बच्चों को पेंसिल भेंट की। कार्यक्रम में गौरव लोहाना, प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, सचिव स्नेहा राठौड़ सुनैना गोड़े, सविता शेख एवं शकुंतला सोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!