ग्राम शंकरदाह में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुईं रंजना साहू, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया श्रवण
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में प्रेम, करुणा, वात्सल्य, सरलता और धर्म के अनेक संदेश समाहित हैं : रंजना साहू

धमतरी। ग्राम शंकरदाह में गंजीर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पंडित मनोज दुबे के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा व्यासपीठ एवं पंडित जी का आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव एवं महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा भी उपस्थित रहीं। कथावाचक आचार्य पंडित मनोज दुबे जी ने आनंदकंद भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को संस्कार, भक्ति और सदाचार की दिशा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में प्रेम, करुणा, वात्सल्य, सरलता और धर्म के अनेक संदेश समाहित हैं।
