Uncategorized

कार्यक्रम के बाद बिखरे कचरे के सफाई के लिए भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने उठाया झाडू

कैमरा नहीं, कचरा उठाते देखकर झाडू उठाने के इस कार्य की हो रही चहूओर सराहना


धमतरी। जिले में वैसे तो लगातार शासकीय व राजनीतिक कार्यक्रम होते रहते है। इस दौरान आयोजन स्थल व आसपास कचरा फैलना आम बात है, साथ ही कार्यक्रम के बाद एक राष्ट्रीय पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा स्वयं झाडू उठाकर बिखरे कचरे को साफ करना विशेष रहा।
बता दे कि कल सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्योति कलश यात्रा पुरानी मंडी परिसर से निकाली गई और गांधी मैदान पहुंची कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिनमें नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी आयोजन स्थल से अपने गतंव्य स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान गांधी मैदान में डिस्पोजल, कप, पानी पाउच व अन्य प्रकार का कचरा बिखरा रहा। जिसे देख जिला भाजपा महामंत्री महेन्द्र पंडित ने स्वयं झाडू उठाया और सफाई कार्य शुरु किया। इसे देख लोग अचरज में पड़ गए। श्री पंडित ने स्वच्छता के महत्व को समझा और बिना किसी को कुछ कहे न ही सफाई कर्मियों को बुलाने या उनके इंतजार के पूर्व ही स्वयं सफाई कार्य में जुट गए और कचरा समेटते नजर आए। सामान्यत: स्वच्छता अभियान के नाम पर कैमरा देखकर नेता, जनप्रतिनिधि कचरा उठाते है लेकिन कचरा देखकर झाडू उठाने के इस कार्य की चहूओर जमकर सराहना हो रही है। साथ ही लोगो मे चर्चा रही कि यदि सभी इसी प्रकार बिना पब्लिसिटी की लालसा किये स्वच्छता को तवज्जो दे तो स्वच्छ धमतरी, स्वस्थ धमतरी के सपने को सकार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!