Uncategorized

थाना दुगली द्वारा ग्राम जबर्रा में आयोजित किया गया एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

खुदुरपानी की टीम रही विजेता एवं उप विजेता बनी जबर्रा की टीम

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डे के नेतृत्व में (सिविक एक्शन)सामुदायिक पुलिसिंग के तहत धमतरी पुलिस,थाना दुगली द्वारा ग्राम जबर्रा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।जिसमें थाना क्षेत्र के अलग अलग ग्रामों के ग्राम जबर्रा,ग्राम चारगांव, ग्राम भैंसमुडा,ग्राम खरखा, ग्राम खुदुरपानी, ग्राम मटियाबहरा के कुल 6 टीमों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।जिसमें कि फायनल मैच ग्राम खुदुरपानी एवं ग्राम जबर्रा के टीमों मध्य खेला गया।जिसमें ग्राम खुदुरपानी की टीम प्रथम रही और खुदुरपानी की टीम को 2100 रुपये एवं द्वितीय पुरूस्कार ग्राम जबर्रा की टीम को द्वितीय ईनाम 1100 रुपये,शिल्ड ट्राफी एवं सभी खिलाड़ियो को वितरण किया गया। सभी थाना प्रभारियों को अपने बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ सामुदायिक पुलिसिंग किये जाने के भी निर्देश दिये गए हैं.उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डे,थाना प्रभारी दुगली निरी. टूमन लाल डडसेना एवं थाना दुगली स्टॉफ सहित जबर्रा के ग्राम वासी एवं युवा अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!