लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स का दीपावली मिलन एवं पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

धमतरी। लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा 15 नवंबर 2026, रविवार को किरी निवास, अमलतासपुरम, धमतरी में दीपावली मिलन समारोह एवं पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के 21 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने दीपावली के दीप जलाकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इसके पश्चात लायन रंजना साहू द्वारा ध्वज पठन किया गया।
कार्यक्रम का कुशल एवं रोचक संचालन क्लब की सक्रिय मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन कामिनी कौशिक ने अपने चिर-परिचित आकर्षक अंदाज में किया। दीपावली के महत्व, आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं मानव सेवा की भावना पर अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू, सचिव लायन ज्योति लुनिया, कोषाध्यक्ष लायन अंजुला सोनी, एडमिनिस्ट्रेटर सीए मनोज सोनी तथा जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन धनंजय किरी ने अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित सभी सदस्यों ने भी एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए क्लब परिवार की एकता एवं आत्मीयता को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
समारोह का विशेष आकर्षण क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान समारोह रहा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित कर उनके द्वारा क्लब के विकास, संगठन की मजबूती एवं सेवा गतिविधियों में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व अध्यक्षों का अनुभव, मार्गदर्शन और समर्पण किसी भी संगठन की अमूल्य धरोहर होता है।
कार्यक्रम में मनोरंजन एवं आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाउजी सहित विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया। सदस्यों ने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हंसी-खुशी और उत्साह से भरे इस आयोजन ने सभी सदस्यों को यादगार पल प्रदान किए। कार्यक्रम में दोपहर भोज की भी व्यवस्था रही।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मण हिंदुजा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों, आयोजकों एवं किरी दंपति के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन धनंजय किरी, अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू, सचिव लायन ज्योति लुनिया, कोषाध्यक्ष लायन अंजुला सोनी, एडमिनिस्ट्रेटर सीए मनोज सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मण हिंदुजा, दिलावर रोकड़िया, विजय अग्रवाल, प्रदीप गोलेछा, सुरेंद्र पुरी गोस्वामी, अमृत सुंदरानी, मुरली अन्दानी, इन्दर रामरख्यानी, गोवर्धन चावला, सक्रिय मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन कामिनी कौशिक, सहकोषाध्यक्ष लायन धनवती किरी, लायन रंजना साहू, लायन हरजिंदर छाबड़ा, लायन मोहन अग्रवाल, लायन राजकुमार वरदियानी एवं लायन अमरनाथ गुप्ता सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि लायंस क्लब केवल सेवा गतिविधियों का संगठन नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान, सहयोग और आत्मीयता से जुड़ा एक परिवार है।