आशा देवी गौशाला डांगीमाचा में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

मुख्य अतिथि लेख राम साहू ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
आशा देवी गौशाला डांगीमाचा में गोपाष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर लेख राम साहू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। गौशाला पहुंचते ही गौशाला समिति, साहू समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया, आरती उतारी और गौ माता के दर्शन कराए।
पूरे गौशाला परिसर को फूलों, दीपों, तोरण और रंगोली से सजाया गया था। गौ माता को नए वस्त्र, फूलों की माला पहनाई गई, तिलक लगाया गया और विशेष भोग अर्पित किया गया। ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन और गौ माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। लेख राम साहू ने गौ माता को चंदन-तिलक लगाया, फूल-माला पहनाई, गुड़-चारा खिलाया और आरती की। इसके बाद गौशाला में मौजूद सभी गायों को चारा, गुड़ और हरा चारा खिलाया गया।उन्होंने आशा देवी गौशाला की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां गौ माता की बहुत अच्छी सेवा हो रही है। बीमार और बेसहारा गायों की देखभाल, चारे-पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई — सब कुछ बहुत अच्छा है। इसके लिए उन्होंने गौशाला समिति को बधाई दी। गोपाष्टमी महोत्सव में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गौ माता की पूजा की और गौशाला के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान गणेश राम साहू जिला अध्यक्ष, साहू समाज, धमतरी, विजय साहू महामंत्री, साहू समाज, सीमंत साहू अध्यक्ष, व्यापारी संघ नरेंद्र साहू दीपेंद्र साहू गोकुल साहू राजेंद्र साहू लक्ष्मी नारायण साहू श्रीमती आशा देवी साहू श्रीमती जागृति साहूश्रीमती प्रभा साहू श्रीमती अनीता साहू एवं अन्य गणमान्य लोग, गौ सेवक, ग्रामीणजन
सभी अतिथियों ने गौ माता की पूजा-अर्चना की, गौशाला में वृक्षारोपण किया और गौ सेवा का संकल्प लिया।
श्री गणेश राम साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज धमतरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज हमेशा से गौ सेवा, धर्म और समाज सेवा के लिए आगे रहा है। गोपाष्टमी का पर्व हमें गौ रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने लेख राम साहू जी को मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए धन्यवाद दिया।
विजय साहू , महामंत्री साहू समाज ने कहा कि गौशाला को और मजबूत करने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। चारा, दान और सेवा तीनों से गौशाला चलती है। सीमंत साहू अध्यक्ष व्यापारी संघ ने कहा कि व्यापारी समाज भी गौ सेवा में हमेशा सहयोग करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान गौशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों ने गौ माता के गीत गाए, महिलाओं ने भजन गाए।

