Uncategorized

अक्षय तृतीया का पर्व हमें अंत: करण में झांकने औऱ अर्पण करनें की प्रेरणा देता है – आनंद पवार

अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती की दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

धमतरी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव आनंद पवार ने क्षेत्रवासियों को अक्षय तृतीया पर्व की बधाई देते हुए कहा कि अक्षय तृतीया का त्योहार हमें अपने अंत:करण में झाँकने औऱ अब तक के अर्जन किये हुए को अर्पण करनें की प्रेरणा देता है आज जो कुछ भी हम जरूरतमन्दों को अर्पण करतें हैं चाहे धन, अनाज, वस्त्र, विद्या या जरूरत की और अन्य कोई भी वस्तु या संसाधन को वो अक्षय होकर कई गुणा बढ़कर हमे वापस पुण्याई के रूप में मिलता है।

आज के समय में दान की महिमा का आदर्श उदाहरण इस समय जैसा उपयुक्त नहीँ हो सकता, एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप को छोड़ कर हमें ऐसा कुछ करना होगा जो कई आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा बन सके औऱ हमारे अर्जन का सुपात्र में अर्पण होकर अक्षय पुण्याई के रूप में सहस्त्र गुणा वृद्धि हो सके। आज परशुराम की जयंती हमे यही संदेश देता है कि शास्त्रों के अध्ययन से अपनी बुद्धि का परिष्कार करके अपने ज्ञान रूपी शस्त्र से मोक्ष के मार्ग में आने वाले समस्त संशयो, संकटों औऱ समस्याओं को छिन्न भिन्न कर सद्गति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!