Uncategorized

महापौर ने शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ, 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने समय पर टीकाकरण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत जरूरी हैं-रामू रोहरा

धमतरी- जिला अस्पताल धमतरी में शिशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिशु संरक्षण माह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा रहे। इस अवसर पर सी एम एच ओ डॉ. यू.एल. कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोंडर, डॉ. आदित्य सिन्हा, डी आई ओ डॉ. जे.पी. दीवान, डी पी एम प्रिया कंवर, हॉस्पिटल कंसल्टेंट गिरीश कश्यप सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शिशु संरक्षण माह का मुख्य उद्देश्य नवजात एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। इसके लिए समय पर टीकाकरण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण कराएं और शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष अभियान 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न आवश्यक टीके लगाए जाएंगे। साथ ही कुपोषण की पहचान, विटामिन-ए की खुराक, आयरन सप्लीमेंट एवं अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।कार्यक्रम में शिशुओं के समग्र विकास एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित माताओं को शिशु देखभाल, संतुलित पोषण, स्तनपान के महत्व एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!