Uncategorized

ब्रह्म गरबा में दिखी सम्पूर्ण भारत की झलक

धमतरी. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा त्रिदिवसीय ब्रह्म गरबा महोत्सव का आयोजन शहर के माँ तुलजा भवानी मंदिर प्रांगण में किया जा रहा हैं जहां प्रथम दिन 19 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में विप्र महिलाओं ने मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया वही दूसरे दिन 20 अक्टूबर को फैन्सी ड्रेस में महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, साउथ इंडियन, पंजाब और भी विभिन्न प्रान्तों के विभिन्न वेशभूषा धारण कि हुई महिलाओं ने गरबा प्रस्तुत किया साथ ही मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता, बजरंगबली और लंकेस रावण की वेशभूषा में भी समाजजनों ने नृत्य किया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सम्पूर्ण भारत देश के लोग एक साथ गरबा कर रहे हैं,

महिला मंच अध्यक्ष प्रभा मिश्रा व महासचिव बरखा शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्र के आगमन को लेकर समाज की मातृशक्ति काफी उत्साहित रहती हैं वही इस वर्ष गरबा के साथ साथ महिला मंच द्वारा विशाल कन्या पूजन व सुहागिन पूजन का आयोजन भी किया गया हैं जहां 151 सुहागिन महिलाओं की व्यवस्था की गई हैं कार्यक्रम का संचालन पीयूष पाण्डेय, विक्रांत शर्मा व अभिषेक शर्मा द्वारा किया जा रहा हैं रोजाना बड़ी संख्या में समाजजन पहुच रहे हैं आज के कार्यक्रम में सूरज तिवारी,प्रमोद पाण्डेय,दीपक दुबे,आशीष शर्मा,आतिश मिश्रा, नीलमणि मिश्रा, रत्नेश मिश्रा,समीर पाण्डेय,आयुष शुक्ला,नवीन दीक्षित, नीलेश द्विवेदी,अंशुल पाण्डेय,रणविजय पाण्डेय,हिना मिश्रा,मधु मिश्रा,पूजा मिश्रा,अर्चना पाण्डेय, सुहासिनी शर्मा,सीमा चौबे,आयुषी पाण्डेय,सक्छि शर्मा,मेघा मिश्रा, गीता पाण्डेय,झंकार शर्मा,वंसिता पाण्डेय, मेघा तिवारी,आयुषी मिश्रा,गरिमा पाण्डेय,दीपिका शर्मा,ज्योति शर्मा,दीप्ति मिश्रा,कविता मिश्रा,गौरी मिश्रा,रचना मिश्रा, अंकिता मिश्रा,हर्षिता पाण्डेय, रजनी दुबे,लाली दुबे,एकता शर्मा व बड़ी संख्या में सामाजिक महिला,पुरुष व युवा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!