Uncategorized

छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए आयुष विश्वविद्यालय का जंगी घेराव, एनएसयूआई ने किया आंदोलन का शंखनाद

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में कुलपति को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन


धमतरी। प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के आह्वान पर पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों का घेराव किया गया। इसी कड़ी में धमतरी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई, जिसके बाद एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग की। राजा देवांगन ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं की आवाज़ से डर गई है। पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव न कराकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का गला घोटा जा रहा है। जब तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति की नर्सरी बहाल नहीं होती, एनएसयूआई का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आज यह सिर्फ एक घेराव है, अगर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन और तालाबंदी की जाएगी। इस प्रदर्शन में धमतरी जिले से प्रमुख रूप से प्रभात साहू, शुभम साहू, संजू साहू, यश चंद्राकर, यश दुबे, लक्क़ी निर्मलकर, अरविंद यादव, राकेश नेताम, विवेक ठाकुर, तेज प्रताप साहू, रोशन वंदे, लिकेश साहू, उदय साहू, उमेश साहू, गजेंद्र साहू सुदीप सिन्हा, चितेंद्र साहू, जय श्रीवास्तव नमन बंजारे, हेमंत यादव, भावेश चंदनिया, विप्लव राव, आयुष गुप्ता, गब्बर, हार्दिक सहित सैकड़ो छात्र नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!