Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने विंध्यवासिनी वार्ड में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

युवाओं की मांग पूरी, जिम भवन एवं विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

विंध्यवासिनी वार्ड में महापौर रामू रोहरा के करकमलों से लगभग 50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसमें 13 लाख रुपये की लागत से जिम भवन तथा 37 लाख रुपये की लागत से वार्ड के विभिन्न स्थानों पर आरसीसी नाली एवं सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।
महापौर ने युवाओं की मांग और उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अपनी चुनावी घोषणा को पूरा किया और वार्ड को जिम भवन की सौगात दी।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और नियमित रूप से व्यायाम, योग एवं शारीरिक कसरत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर जीवन की पहचान है। युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं और अपने जीवन को स्वस्थ एवं अनुशासित बनाएं।
वार्ड के विकास के साथ युवाओं के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वार्डों में युवाओं की इस महती मांग को पूर्ण किए इसके लिए वार्ड वासियो की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!