भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में धमतरी जिले से 11731विद्यार्थी हुए शामिल

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2026 में धमतरी जिले के 450 शालाओं के 11731 छात्र छात्राएं शामिल हुए।
जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से देश के लिए श्रेष्ठ, कुशल एवं संस्कार वान नागरिक तैयार करना है। इस परीक्षा से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक विकास होता है। अध्यात्म,विज्ञान, धर्म, दर्शन का ज्ञान होता है।भा सं ज्ञा प के जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर, सचिव एल के यादव ने बताया कि इस वर्ष धमतरी ब्लाक से 3072 विद्यार्थी,कुरुद से 2108 मगर लोड से 2005 , नगरी से 2645 एवं भखारा ब्लाक से 1901 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार ब्लाक, जिला एवं राज्य स्तर पर नगद , प्रशस्ति पत्र, एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है।
अभियान को सफल बनाने में जिले भर के प्राचार्य, प्रधान पाठक, प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इसी प्रकार पांचों ब्लाक के सभी वरिष्ठ गायत्री परिजनों एवं प्रभारियों का दिलीप नाग, श्रीमती खिलेश्वरी किरण,उगेश बंसोर,मैकूराम निषाद, धनवंतरी नाग,डा रामचंद्र मेश्राम, राजकुमार साहू, संदीप देशमुख, शेखन साहू हरीश सिन्हा, माखनलाल साहू, साधना देवांगन, बंशीलाल यदू, कार्तिक राम साहू, टीका राम साहू, मोहन साहू, नेमसिंह सिन्हा,कमल साहू,केवल राम साहू, फनेन्द्र जगत, सुरेश साहू, रमेश सार्वा, राम कुमार सामरथ सहित सभी परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
